मथुरा में मिठाई-दूध समेत 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए:त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे
मथुरा में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कई इलाकों में छापेमारी की। टीम ने मिठाई, दूध, खोआ, बेसन और हल्दी पाउडर समेत 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी सैंपल जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की यह कार्रवाई आयुक्त के निर्देश पर खाद्य आयुक्त द्वितीय जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई। इन दुकानों से लिए सैंपल रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सभी 9 नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी या नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)