वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज, वर्दी फाड़ी; दरोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायल
मुजफ्फरनगर में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि वारंटी और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने वारंटी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर भीड़ से खुद की जान बचाई। घटना में दरोगा रुपेश कुमार और कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मामला तितावी थाना इलाके का है। वारंट की जानकारी देकर हिरासत में लिया, तभी भागने लगा आरोपी सिखेड़ा गांव में उपनिरीक्षक रुपेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप और राजवीर के साथ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी वारंट पर साहिल उर्फ भूरिया को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे। पुलिस ने साहिल को वारंट की जानकारी देकर हिरासत में ले लिया। इसी दौरान साहिल ने भागने की कोशिश की। आरोप है कि उसके परिजन पुलिसकर्मियों से उलझ गए और मारपीट शुरू कर दी। मां, पत्नी और बहनों समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप दरोगा की तहरीर के मुताबिक, साहिल की मां आयशा, पत्नी जाने जहां, बहनें सना, सानिया, सैफी और शोहा, भाई जैद समेत कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इन लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट करते हुए साहिल को पुलिसकर्मियों के कब्जे से छुड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने जब साहिल का पीछा करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और दोबारा मारपीट की। तहरीर में वर्दी फाड़ने और नेम प्लेट नोचने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने पीछा करते हुए मारपीट जारी रखी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। मारपीट के दौरान गांव में अफरा-तफरी का दावा पुलिस की तहरीर में कहा गया है कि मारपीट और शोर-शराबे के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। भागने के दौरान कुछ लोगों के जूते-चप्पल मौके पर छूट गए। पुलिस ने घटना से गांव में भय का माहौल बनने का दावा किया है। साहिल को सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बताया पुलिस की तहरीर के मुताबिक, साहिल उर्फ भूरिया के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे सिखेड़ा थाने का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 36-ए है। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि साहिल के खिलाफ सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में भी वह वांछित चल रहा था। दरोगा और कांस्टेबल का मेडिकल कराया, केस दर्ज घटना के बाद उपनिरीक्षक रुपेश कुमार और कांस्टेबल कुलदीप का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उपनिरीक्षक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)