दयालबाग टेक्निकल कॉलेज के 100 वर्ष पूरे, लगा रक्तदान शिविर:300 यूनिट डोनेट हुआ ब्लड, छात्रों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

Oct 24, 2026 - 20:07
0
आगरा के DEI यूनिवर्सिटी के तकनीकी कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। तकनीकी कॉलेज हॉल में आयोजित शिविर में 300 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ। आयुष फैकल्टी, एनसीसी कैडेट्स और मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर के लिए करीब 700 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनीष ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में कमजोरी आने और तबीयत खराब होने का भ्रम है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित नियमों के तहत रक्तदान करने से सामान्यतः कमजोरी नहीं आती। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना भी इस आयोजन का उद्देश्य है। मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक की संचालक ने बताया कि मेगा रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। शिविर में 300 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया, जो अच्छी संख्या है। रक्त की उपलब्धता से जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सकेगी। पहली बार रक्तदान कर विद्यार्थियों ने किया प्रेरित रक्तदाता छात्र आयुष्मान श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंद मरीजों की मदद होती है और किसी की जान बचाई जा सकती है। वहीं, छात्रा अनिशा ने पहली बार रक्तदान किया। उसने बताया कि रक्तदान का पहला अनुभव अच्छा रहा। उसने लोगों से रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User