आज कानपुर में बदला रहेगा यातायात:प्रकाश पर्व को लेकर सुबह 11 बजे से लागू होगा, वैकल्पपिक मार्ग से निकलेंगे वाहन

Nov 22, 2026 - 06:17
0
आज कानपुर में बदला रहेगा यातायात:प्रकाश पर्व को लेकर सुबह 11 बजे से लागू होगा, वैकल्पपिक मार्ग से निकलेंगे वाहन
कानपुर में प्रकाशोत्सव के अवसर पर आज रविवार, 22 नवंबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन को लेकर रूट चार्ट निर्धारित किया है। डायवर्जन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। इस दौरान घंटाघर, बांसमंडी, मूलगंज, डिप्टी पड़ाव और मोतीझील समेत कई प्रमुख इलाकों में रूट बदला रहेगा। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, समझें पूरा रूट 1. घंटाघर से बांसमंडी जाने पर रोक घंटाघर की तरफ से आने वाले वाहन बांसमंडी नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चाचा नेहरू चौराहे से कोपरगंज होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 2. अफीमकोठी से मूलगंज जाने का रास्ता बदला अफीमकोठी से मूलगंज जाने वाले वाहन डिप्टी पड़ाव की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें कोपरगंज तिराहा, टाटमिल और घंटाघर होकर मूलगंज जाना होगा। 3. जरीब चौकी और डिप्टी पड़ाव से जाने पर रोक जरीब चौकी चौराहे से चंद्रिका देवी और डिप्टी पड़ाव से घंटाघर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कोपरगंज तिराहा और टाटमिल चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 4. शनिदेव मंदिर से गुमटी नंबर-5 जाने का रास्ता बंद शनिदेव मंदिर चौराहे से कबाड़ी मार्केट होकर गुमटी नंबर-5 जाने वाले वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन मनोज पान भंडार से यू-टर्न लेकर जेके मंदिर के पीछे से थाना नजीराबाद होकर जा सकेंगे। 5. अशोक नगर से मोतीझील होकर रॉयल क्लिफ जाने पर रोक अशोक नगर चौराहे से मोतीझील होकर रॉयल क्लिफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। वाहन अशोक नगर चौराहे से हर्ष नगर तिराहा होकर जा सकेंगे। 6. आरसी होटल से मोतीझील जाने पर प्रतिबंध आरसी होटल से मोतीझील की तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। 7. मोतीझील मेट्रो स्टेशन और शिवाजी द्वार से बदला रास्ता मोतीझील मेट्रो स्टेशन और शिवाजी द्वार से केडीए व नगर निगम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन चालकों को गोल चौराहा और हर्ष नगर की तरफ से जाना होगा। घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान प्रकाशोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर कर लें। प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User