राजस्थान ब्राह्मण मंडल का दीपावली मिलन समारोह:काशी में राजस्थानी लोकसंस्कृति की झलक, अभिभावकों और प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान
वाराणसी में राजस्थान की संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली। अवसर था राजस्थान ब्राह्मण मंडल की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह का। कार्यक्रम में राजस्थान से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। समारोह में काशी में रहने वाले मारवाड़ी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संस्था के उन अभिभावकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने लंबे समय से राजस्थान ब्राह्मण मंडल को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। वहीं, अपनी प्रतिभा से काशी का नाम रोशन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी का भी सम्मान किया गया। राजस्थान ब्राह्मण मंडल सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता है। समारोह में संस्था के अध्यक्ष गिरीश धरण, प्रधानमंत्री विजय कृष्ण मिश्रा, कोषाध्यक्ष भाल शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष विनय चौधरी सहित युवा सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)