आजम खान से मिलने नेपाल से रामपुर पहुंचा व्यक्ति:चार साल पहले आग में दो बेटों समेत 6 लोगों को खोया, आर्थिक मदद की उम्मीद

Nov 18, 2026 - 18:30
0
आजम खान से मिलने नेपाल से रामपुर पहुंचा व्यक्ति:चार साल पहले आग में दो बेटों समेत 6 लोगों को खोया, आर्थिक मदद की उम्मीद
रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की रिहाई के बाद उनसे मिलने वालों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आजम खान अभी गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर अपने घर भी नहीं पहुंचे हैं कि उनसे मदद की आस लेकर पड़ोसी देश नेपाल का एक व्यक्ति रामपुर पहुंच गया। नेपाल के सुरखेत जिले के लाटी कोयली गांव निवासी हुसैन बख्श बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आजम खान के आवास पर पहुंचा। उसने टीवी पर आजम खान की रिहाई की खबर सुनी तो उनसे मिलने के लिए करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर लिया। टीवी पर आजम खान को सुनता रहा है हुसैन हुसैन बख्श ने दैनिक भास्कर को बताया कि भारत उनके देश नेपाल का पड़ोसी मुल्क है। वह काफी समय से टीवी पर आजम खान को सुनता आ रहा है। जैसे ही उनकी रिहाई की खबर मिली, उसने रामपुर आने का फैसला कर लिया। उसका कहना है कि वह आजम खान से मुलाकात किए बिना वापस नहीं जाएगा। उसे उम्मीद है कि आजम खान उसकी परेशानी सुनकर मदद जरूर करेंगे। आग में दो बेटों समेत छह लोगों की हुई थी मौत हुसैन ने बताया कि करीब चार साल पहले इनवर्टर से उसके पांच मंजिला मकान में भीषण आग लग गई थी। हादसे में उसके दो बेटों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इसके अलावा जूते-चप्पलों का उसका शोरूम भी पूरी तरह जलकर राख हो गया था। इस घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया। उसका कहना है कि नेपाल सरकार की ओर से भी उसे कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा हुसैन के मुताबिक, परिवार में उसके पिता अमीर बख्श, मां अमीरा बीवी, पत्नी हसीन और दो बेटियां बनो व सीजा बानो हैं। हादसे में परिवार के सदस्यों को खोने और कारोबार तबाह होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इसी परेशानी के चलते वह आजम खान से मदद की उम्मीद लेकर रामपुर पहुंचा है। आजम खान के लिए करता रहा है दुआ आजम खान की परेशानियों के सवाल पर हुसैन बख्श ने कहा कि वह दूसरे मुल्क में रहता है, इसलिए उनकी मदद नहीं कर सकता। हालांकि, वह उनके लिए समय-समय पर दुआ करता रहा है। अब खुद परेशानी में है तो मदद की उम्मीद लेकर उनके दरवाजे पहुंचा है। उसे भरोसा है कि आजम खान उसकी बात सुनेंगे और परिवार की मदद करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User