पिकअप की टक्कर से बहन-भाई की मौत, बच्ची गंभीर:इटावा में बुआ के घर जा रहे थे तीनों, सैफई पीजीआई रेफर

Nov 18, 2026 - 18:30
0
पिकअप की टक्कर से बहन-भाई की मौत, बच्ची गंभीर:इटावा में बुआ के घर जा रहे थे तीनों, सैफई पीजीआई रेफर
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पंचशील ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बहन-भाई और उनकी एक साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 25 वर्षीय शुभ तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी 28 वर्षीय बहन आशी ने सैफई मिनी पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आशी की एक साल की बेटी राधिका की हालत गंभीर है। उसका सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा है। बुआ के घर जा रहे थे तीनों जानकारी के मुताबिक, शुभ तिवारी पुत्र आनंद कुमार निवासी बहेड़ा, थाना बकेवर, अपनी बड़ी बहन आशी और उसकी बेटी राधिका को लेकर औरैया के फूलपुर स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। बुआ के बेटे की शादी के चलते बुधवार को घर में हल्दी-तेल का कार्यक्रम था। शुभ अपनी बुलेट बाइक से बहन और भांजी को वहां छोड़ने जा रहा था। पंचशील ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर रास्ते में पंचशील ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शुभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशी और राधिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान आशी की भी मौत हो गई। मासूम राधिका का इलाज जारी है। बेटे को खुद छोड़ने जाना चाहते थे पिता शुभ के पिता आनंद कुमार ने बताया कि उनका बेटा छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृषि विभाग में निजी नौकरी करता था। वह दीपावली पर घर आया हुआ था और बुधवार रात को ही उसका वापस छत्तीसगढ़ जाने का रिजर्वेशन था। बुधवार को बुआ के बेटे की शादी का हल्दी-तेल कार्यक्रम था, जिसके लिए आशी को वहां छोड़ना था। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को छोड़ने के लिए खुद जाने की बात कही थी, लेकिन शुभ ने कहा कि वह बहन को छोड़कर वापस आ जाएगा। इसके बाद दोनों घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद उन्हें हादसे में दोनों की मौत की खबर मिली। आनंद कुमार ने बताया कि शुभ उनका इकलौता बेटा था। उनकी नातिन राधिका भी गंभीर रूप से घायल है और सैफई में भर्ती है। फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस बकेवर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में सगे बहन-भाई की मौत हुई है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। बुधवार शाम करीब 5 बजे दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User