आजमगढ़ में करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार:जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी की चल रही थी तलाश

Sep 26, 2026 - 16:30
0
आजमगढ़ में करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार:जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी की चल रही थी तलाश
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिनव सिंह उर्फ मन्टू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप हैं। आरोपी पर एक मामले में 50 लाख की ठगी का आरोप है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधारी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव सिंह उर्फ मन्टू पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी तिवारीपुर, थाना सिधारी, उम्र 41 वर्ष है। गिरोह बनाकर करते थे ठगी इस बारे में पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त अभिनव सिंह ने सह-अभियुक्ता ऋतिका सिंह के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया था। गिरोह पर जमीन बेचने के नाम पर फर्जी खतौनी दिखाकर लोगों से रकम लेने का आरोप है। जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर फर्जी चेक देने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले भी दर्ज हैं। सिधारी थाने के मुकदमा संख्या 431/2025 में जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख, कोतवाली थाने के मुकदमा संख्या 259/2025 में 25 लाख और सिधारी थाने के मुकदमा संख्या 216/2025 में ₹35 लाख लिए जाने के मामले सामने आए हैं। इन आपराधिक गतिविधियों के आधार पर गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद 25 सितंबर 2026 को सिधारी थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ सिधारी और कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, विश्वासघात, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User