आजमगढ़ में सड़क के किनारे मिली अज्ञात डेडबॉडी:हत्या कर शव फेंके जाने की ग्रामीणों ने जताई आशंका
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
सठियांव-मुबारकपुर मार्ग पर स्थित भटौरा गांव में शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अंधेरा छाया हुआ था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। उसकी नजर सड़क किनारे पड़े एक युवक पर पड़ी। युवक को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। अंधेरा अधिक होने के कारण शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या या पिटाई करने के बाद शव को वाहन से लाकर यहां सुनसान सड़क किनारे फेंका गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और युवक की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं जिससे की घटना के कारणों का खुलासा हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)