प्रतापगढ़ में 700 बिजली बकायेदारों को नोटिस:10 हजार से अधिक बिल बकाया, लालगंज में भी चिह्नित

Oct 31, 2026 - 09:29
0
प्रतापगढ़ में 700 बिजली बकायेदारों को नोटिस:10 हजार से अधिक बिल बकाया, लालगंज में भी चिह्नित
प्रतापगढ़ में बिजली बिल की बकाया रकम वसूलने के लिए विद्युत निगम अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। रानीगंज डिवीजन में 10 हजार रुपये से ज्यादा बिल बकाया रखने वाले 700 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने नोटिस में उपभोक्ताओं से जल्द बिजली बिल जमा करने को कहा है। बकाया रकम वसूलने के लिए दूसरे डिवीजनों में भी उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। विभाग राजस्व वसूली पर नजर करीब दो साल पहले रानीगंज डिवीजन में राजस्व वसूली कम होने पर निगम के निदेशक ने तत्कालीन एक्सईएन, एसडीओ और दो अवर अभियंताओं (जेई) को निलंबित कर दिया था। इस बार विभाग राजस्व वसूली पर नजर रख रहा है। 10 हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया रानीगंज के अलावा सदर, कुंडा और लालगंज डिवीजन में भी 10 हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची बनाई जा रही है। सूची तैयार होने के बाद इन इलाकों में भी नोटिस भेजे जाएंगे। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि रानीगंज डिवीजन के 700 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। दूसरे डिवीजन कार्यालयों में भी बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User