आकांक्षा समिति की अध्यक्ष बाल गृह पहुंचीं:बच्चों को बांटी पठन सामग्री, फल और पेय पदार्थ; 56 बच्चे हैं आवासित

Sep 28, 2026 - 13:01
0
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष बाल गृह पहुंचीं:बच्चों को बांटी पठन सामग्री, फल और पेय पदार्थ; 56 बच्चे हैं आवासित
फिरोजाबाद जिले में बाल कल्याण और सामाजिक उत्थान की दिशा में निरंतर कार्यरत "आकांक्षा समिति" द्वारा आज यानि सोमवार को राजकीय बाल गृह सुहाग नगर जाकर वहां रह रहे बच्चों की स्थिति, उनके रहन-सहन और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नेहा शर्मा ने वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेहद आत्मीयता के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों के साथ लंबा समय बिताकर उन्हें भावनात्मक तरीके से सहारा दिया और बहुत ही स्नेहपूर्वक उनका हाल-चाल जाना। आकांक्षा समिति का एक प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की देखरेख और उन्हें बेहतर माहौल प्रदान करना है, और आज का इस समिति का आगमन उसी कड़ी का एक हिस्सा था। देखें, 3 तस्वीरें… इस स्नेह-मिलन और कार्यक्रम के दौरान, बच्चों के चहुंमुखी विकास और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए अध्यक्ष महोदया और अन्य सदस्यों द्वारा बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री, कॉपी-किताबें, फल (केले) और पेय पदार्थ (फूटी) आदि वितरित किए गए। उपहार और स्नेह पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस बाल गृह में कुल 56 बच्चे आवासित हैं, जिनमें 15 बच्चे मानसिक अस्वस्थ्य हैं। इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की उपाध्यक्ष रूबी कौशल, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल, साथ ही रेखा पांडे, शालिनी उत्तम और समिति की अन्य सदस्य एवं संस्थान के कर्मचारी भी प्रमुखता से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User