गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पुतला छीना
गोरखपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला अपने कब्जे में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक मौके पर गहमागहमी बनी रही।
खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)