कानपुर में बिन बारिश फिर बंद हुआ जूही खलवा पुल:राखी मंडी पंपिंग स्टेशन में लीकेज से मचा हड़कंप, रात में बंद करना पड़ा रास्ता
कानपुर में बिना बारिश के एक बार फिर जूही खलवा पुल को रविवार देर रात बंद करना पड़ा। इस बार पुल बंद होने की वजह राखी मंडी सीवरेज पंपिंग स्टेशन की पाइपलाइन में लीकेज है। लाइन से सीवर का गंदा पानी प्लांट में भरने लगा। वहीं, स्थिति बिगड़ने की आशंका पर आनन-फानन में पंपिंग स्टेशन बंद करा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया। इससे दक्षिण कानपुर का शहर के दूसरे हिस्सों से संपर्क कट गया और व्यस्त मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लाइन में लीकेज से भरा प्लांट में गंदा पानी राखी मंडी पंपिंग स्टेशन में कोपरगंज, अफीम कोठी, जूही समेत आसपास के इलाकों का सीवरेज पहुंचता है। यहां से 130 सीवरेज पंपिंग स्टेशन के माध्यम से दूषित पानी बिनगवां स्थित 210 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाता है। ट्रीटमेंट के बाद शोधित पानी पांडु नदी में छोड़ा जाता है। स्टेशन में पांच लाइनें हैं, जिनके जरिए रोजाना करोड़ों लीटर दूषित पानी पहुंचता है। वाहनों को जीटी रोड से टाटमिल की ओर किया डायवर्ट
रविवार रात दो नंबर लाइन में अचानक लीकेज हो गया। इससे सीवर का पानी प्लांट में भरने लगा। ऑपरेटर ने तत्काल पंपिंग स्टेशन बंद कर अधिकारियों को सूचना दी। जलनिगम के अवर अभियंता आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने रायपुरवा पुलिस को बताया कि दूषित पानी बैकफ्लो होकर पुल की ओर भर सकता है, इसलिए यातायात रोकना जरूरी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। वाहनों को जीटी रोड से टाटमिल होते हुए निकाला गया। इस दौरान जलनिगम की टीम ने लीकेज की मरम्मत शुरू कर दी।
अधिशासी अभियंता मोहित चक ने कहा- सीवरेज पंपिंग स्टेशन में आई गड़बड़ी के कारण जूही खलवा पुल बंद कर मरम्मत कराई जा रही है। सुबह तक लीकेज ठीक होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)