गाजियाबाद में रेडीमेड गारमेंट में भीषण आग:आसपास की दुकान भी आग की चपेट में आने से बचीं, 40 मिनट में पाया काबू

Nov 01, 2026 - 07:54
0
गाजियाबाद में रेडीमेड गारमेंट में भीषण आग:आसपास की दुकान भी आग की चपेट में आने से बचीं, 40 मिनट में पाया काबू
गाजियाबाद के लोनी मेन बाजार में शनिवार रात एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिससे आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ सकतीं थी। आग की सूचना पर दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है। जिस समय आग ली, उस समय रेडीमेड गारमेंट शॉप बंद थी थी। साढ़े 9 बजे दुकान बंद की लोनी निवाीस मोहम्मद शोएब ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे शॉप बंद करके मैं अपने घर गया था। इसके बाद आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर विभाग की 4 गाड़ी मौक पर पहुंची और भीषण आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। रात में करीब 11 बजे वह दुकान पर पहुंचा, तब तक आग से सारा सामान जल चुका था। आसपास की दुकानों को बचाया स्थानीय लोगों की और फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, नहीं तो आग आसपास की अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सीएफओ सौरभ कुमार सिंह का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगनी बताई गई है, पूरे मामले में जांच की जा रही है। फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते हुए आसपास की दुकानों को बचाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User