अंबेडकरनगर में 19 अस्पताल, 6 में डॉक्टर नहीं:13 डॉक्टरों के भरोसे पूरे जिले के मरीज, कई जगह इलाज प्रभावित

Nov 01, 2026 - 07:54
0
अंबेडकरनगर में 19 अस्पताल, 6 में डॉक्टर नहीं:13 डॉक्टरों के भरोसे पूरे जिले के मरीज, कई जगह इलाज प्रभावित
अंबेडकरनगर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावों के बीच होम्योपैथी अस्पताल खुद डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। जिले के 19 होम्योपैथी अस्पतालों में डॉक्टरों के 19 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से छह पद लंबे समय से खाली हैं। ऐसे में केवल 13 डॉक्टरों के सहारे पूरे जिले के अस्पताल चल रहे हैं। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। कई अस्पतालों में नियमित रूप से डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। मरीज इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टर की गैरमौजूदगी में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। 19 अस्पतालों में छह डॉक्टरों के पद खाली जिले के राजेसुल्तानपुर, पहितीपुर, टांडा शहरी जिला अस्पताल और रफीगंज समेत छह स्थानों पर डॉक्टरों के पद खाली हैं। इन अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को कई बार डॉक्टर नहीं मिलते। ऐसे में उन्हें बिना इलाज कराए लौटना पड़ता है या दूसरे अस्पताल जाना पड़ता है। 13 डॉक्टरों के जिम्मे पूरे जिले के अस्पताल डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पतालों में इलाज जारी रखने के लिए विभाग ने दूसरी व्यवस्था की है। तैनात डॉक्टरों को ही खाली पदों वाले अस्पतालों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एक ही डॉक्टर को अलग-अलग अस्पतालों में जाकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। इससे सभी अस्पतालों में नियमित इलाज की व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। कई अस्पतालों में नियमित इलाज प्रभावित डॉक्टरों की कमी का असर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों पर पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी होती है। कई बार उन्हें दूसरे अस्पताल जाना पड़ता है। इससे मरीजों को आने-जाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। सप्ताह में कुछ दिन दूसरे अस्पतालों में लगती है ड्यूटी जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. जेबी सिंह ने बताया कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। उपलब्ध डॉक्टरों को ही सप्ताह में कुछ दिन खाली पदों वाले अस्पतालों में ड्यूटी पर लगाया जाता है, ताकि मरीजों को इलाज की सुविधा मिलती रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User