लखनऊ में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:3 दिन पहले आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था मृतक, आरोपी फरार

Nov 01, 2026 - 07:54
0
लखनऊ में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:3 दिन पहले आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था मृतक, आरोपी फरार
लखनऊ में शनिवार रात दोस्त ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। मोहल्ले के पार्क के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने रेहान पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे KGMU के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सआदतगंज इलाके में रात करीब 9:30 बजे की है। रेहान तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात के बाद भागता नजर आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना की देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरी घटना… अम्बेडकर पार्क के पास दोनों में झगड़ा हुआ पुलिस के मुताबिक, रामनगर निवासी रेहान शनिवार रात आजाद नगर के सी ब्लॉक स्थित अंबेडकर पार्क के पास टहलने गया था। उसके साथ गुलाब की बगिया निवासी दोस्त उजैफा भी था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उजैफा ने रेहान के गले पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल रेहान को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी बोली- तीन दिन पहले आया था घर मृतक रेहान की पत्नी सीबा ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही आगरा जेल से घर लौटा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ‘शाम 5:30 बजे घर से निकला था’ मृतक के पिता मुंशी ने बताया कि बेटा शाम 5:30 बजे घर से निकला था। रात 8 बजे उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने बताया कि बेटा परसों ही जेल से छूटकर आया था। वह घूमने गया था, तभी उस पर झूठा केस लगाकर जेल भेज दिया गया। करीब डेढ़ महीने बाद वह जेल से बाहर आया था। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव बोले- शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में बुजुर्ग की सिर कूचकर हत्या:बाग में बैठकर जुआ खेल रहे थे, कुछ देर बाद शव मिला लखनऊ में 58 साल के बुजुर्ग की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव 2 किलोमीटर दूर बाग में खून से लथपथ मिला। सिर किसी भारी-भरकम चीज से कूचा गया था। देर शाम तक बुजुर्ग के घर न लौटने पर पत्नी ढूढ़ने निकली। बाग में पति का शव देखकर चीखने-चिल्लाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User