भाजपा सांसद-विधायक और जिलाध्यक्ष का वोटर लिस्ट से नाम गायब:बुलंदशहर में खुर्जा विधायक ने बताया- खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में प्रशासनिक चूक

Oct 23, 2026 - 15:37
0
भाजपा सांसद-विधायक और जिलाध्यक्ष का वोटर लिस्ट से नाम गायब:बुलंदशहर में खुर्जा विधायक ने बताया- खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में प्रशासनिक चूक
मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी मतदान के दौरान बुलंदशहर में भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने का मामला सामने आया है। इनमें सांसद डॉ. भोला सिंह, कई विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान शामिल बताए जा रहे हैं। सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम सूची में नहीं होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाई जांच की मांग मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन उसके अपने सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष के नाम ही मतदाता सूची में नहीं हैं। उन्होंने इसे गंभीर चूक बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। खुर्जा विधायक ने भी उठाए सवाल खुर्जा से भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने इस मामले को प्रशासनिक चूक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपना वोट डाल चुकी हैं, लेकिन पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के नाम सूची में नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सभी समझ सकते हैं कि इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार नाम नहीं आ सका तो अगली बार वोट डाल दिया जाएगा। निर्वाचन व्यवस्था पर उठे सवाल मामले के सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी जारी है। हालांकि, मतदाता सूची से नाम गायब होने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User