बस्ती में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म:गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपी ने जान से मारने की दी थी धमकी

Oct 23, 2026 - 15:37
0
बस्ती में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म:गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपी ने जान से मारने की दी थी धमकी
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महसो गांव के रहने वाले रामवृक्ष कन्नौजिया ने युवती की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी रामवृक्ष कन्नौजिया लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव का रहने वाला है। वादी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी का लाभ उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी का जब पेट बढ़ने लगा और उससे पूछताछ की गई तो उसने रो-रोकर घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने यह भी कहा कि युवक ने उसे धमकाया था कि अगर कहीं किसी को बताओगी तो तुम्हें जान से मार डालेंगे। इसी डर की वजह से लड़की कई महीने तक चुप रही, लेकिन जब उसका पेट बढ़ता हुआ देख परिजनों को शक हुआ तो वह उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। यहां युवती के गर्भवती होने की बात सामने आई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User