आतंकियों के मददगार 2 लोग अरेस्ट:महिलाओं को निशाना बनाते थे, जम्मू-कश्मीर में 75 दिनों में 30 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों के मददगार दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है। आरोप है कि इस मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर अलगाववादी विचारधारा और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अहमद भट और शौकत अहमद रेशी के रूप में की है। बांदीपोरा पुलिस ने कहा कि आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में पिछले 75 दिनों में 30 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकी नेटवर्क के खिलाफ CIK की कार्रवाई तेज इस बीच, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने सीमा पार से संचालित संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल, ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एक कार्रवाई के तहत CIK ने श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा और अनंतनाग में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। ये तलाशी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से कथित रूप से जुड़े सोशल मीडिया आधारित भर्ती नेटवर्क के संबंध में की गई। इस दौरान जांच एजेंसी ने डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए। इनकी जांच की जा रही है, ताकि सीमा पार बैठे हैंडलर्स और स्थानीय सहयोगियों से संभावित संबंधों का पता लगाया जा सके। जांच में श्रीनगर के होकेरसर और बडगाम के मागम से जुड़े मामलों के कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। ------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)