कानपुर के हाई-प्रोफाइल पब के बाहर बोतल से सिर फोड़ा:पांच सेकेंड में युवक के जड़े चार थप्पड़, VIDEO वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के हाई प्रोफाइल पब Studio Xo के बाहर एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट होती नजर आ रही है। वहीं एक दबंग दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर बोतल मारता दिख रहा है, जबकि अन्य एक शख्स दूसरे युवक की कॉलर पकड़ महज पांच सेकंड में एक के बाद एक चार थप्पड़ की मारते हुए दिख रहा है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से करीब एक दर्जन युवक मौजूद होते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो गुरुवार देर रात का बताया जा रहा है। चर्चा है कि पब में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष पब से बाहर आने के बाद सड़क पर मारपीट करने लगे। इस दौरान किसी ने राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों से लैस होने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि जिब्राइल नाम के युवक को कुछ लोग मारपीट रहे थे, जिन्हें वह पहचानता नहीं है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)