अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगी:इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकल रहा, राजपुरा में रोकी गई

Nov 06, 2026 - 14:56
0
अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगी:इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकल रहा, राजपुरा में रोकी गई
पंजाब के राजपुरा में आज दोपहर चलती ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग का पता लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी जो अमृतसर से वेस्ट बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच तक आग लगने की सूचना है। घटना के बाद ट्रेन को रोककर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। उधर, सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीमों को अलर्ट किया गया। अंबाला से मेडिकल राहत ट्रेन भेजी गई रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस (अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी) के 4 जनरल कोच में आग लगने की सूचना मिली है। ट्रेन दोपहर 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली थी। इसके बाद इंजन से पांचवें कोच नंबर 265287GS तक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दोपहर 1:20 बजे अंबाला से ARME (दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण) के साथ मेडिकल राहत ट्रेन भेजी गई है। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User