7 नवंबर का राशिफल:वृष राशि वालों की प्रॉपर्टी की डील हो सकती है, मिथुन और तुला वालों को रुका पैसा मिल सकता है

Nov 06, 2026 - 20:42
0
7 नवंबर का राशिफल:वृष राशि वालों की प्रॉपर्टी की डील हो सकती है, मिथुन और तुला वालों को रुका पैसा मिल सकता है
शनिवार, 7 नवंबर को सिंह राशि वालों को बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में विशेष लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होगा और मनचाहा ट्रांसफर होने की भी संभावना है। तुला राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कन्या राशि वालों के बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। वृष राशि वालों की पुरानी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मिथुन राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने या कोई खास काम बनने से तनाव दूर होगा। मीन राशि वालों की आय के साधन बढ़ेंगे और लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी मौजूदगी रहेगी और नई जानकारियां भी मिलेंगी। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखना फायदेमंद रहेगा। किसी खास व्यक्ति की समस्या सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। नेगेटिव- भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें। किसी को पैसा उधार देना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है। बातचीत में कठोर शब्दों से बचना होगा। युवाओं को रास्ते में आने वाली चुनौतियों को समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। करियर- किसी प्रतिष्ठित कारोबारी का मार्गदर्शन भविष्य के लिए नया रास्ता खोल सकता है। पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। कार्यस्थल की अंदरूनी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे। हेल्थ- ज्यादा मेहनत और व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9 वृष - पॉजिटिव- पारिवारिक समस्याओं के कारण रिश्तों में आई दूरी किसी अनुभवी सदस्य की मदद से खत्म हो सकती है। रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। नेगेटिव- लापरवाही के कारण पैसा बर्बाद हो सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। परिवार के लिए समय निकालना भी जरूरी होगा। अनिद्रा और बेचैनी महसूस हो सकती है। करियर- कारोबारी मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। पुरानी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। प्रॉपर्टी बिजनेस में भी लाभदायक स्थितियां बनी रहेंगी। वर्किंग महिलाओं को काम के कारण कुछ तनाव रह सकता है। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- कफ, सर्दी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन - पॉजिटिव- अचानक रुकी हुई पेमेंट मिलने या कोई खास काम बन जाने से तनाव दूर होगा। भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच को प्राथमिकता देना फायदेमंद रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से खराब हुए संबंधों में दोबारा मधुरता आ सकती है। नेगेटिव- दिन का ज्यादातर समय घर से बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। गैरजरूरी कामों में समय खराब न करें। सिर्फ योजना बनाने के बजाय उन्हें लागू करना भी जरूरी होगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में खास सावधानी रखें। करियर- कार्यक्षेत्र में हर संभव नीति अपनाकर अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। लेबर से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन शांत तरीके से मामला सुलझ जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपना टारगेट आसानी से पूरा कर पाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच मतभेद न बढ़ने दें। सकारात्मक व्यवहार रखने से वैवाहिक संबंध बेहतर बने रहेंगे। हेल्थ- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क - पॉजिटिव- कोई काम लंबे समय से अटका है तो आज कोशिश करने पर पूरा हो सकता है। हालांकि इसके लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी दोस्त के साथ उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है। बच्चों के काम में आपका सहयोग उन्हें खुशी देगा। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और अपने फैसले को प्राथमिकता दें। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में अभी कुछ उलझनें बनी रह सकती हैं। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान करा सकता है। करियर- मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी नई जानकारियां बिजनेस में उपयोगी रहेंगी। मुश्किल परिस्थिति में शांत होकर सोचने से समाधान मिलेगा। कारोबारी कार्यप्रणाली भी पहले से बेहतर होगी। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंध में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। लापरवाही के कारण समस्या बढ़ने की आशंका रहेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9 सिंह - पॉजिटिव- अपनी योजनाओं पर गोपनीय तरीके से काम करने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। कहीं से अच्छी खबर भी मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। उनके मार्गदर्शन पर चलना आपकी तरक्की में मदद करेगा। नेगेटिव- बिना वजह किसी झगड़े या विवाद में न पड़ें। दूसरों के मामलों में दखल देने से विवाद बढ़ सकता है। गैरजरूरी गतिविधियों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। करियर- बिजनेस में आसपास के प्रतिस्पर्धियों पर आपकी जीत होगी। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में विशेष लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से बॉस और वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। मनचाहा ट्रांसफर होने की भी संभावना है। लव- जीवनसाथी का भावनात्मक लगाव रिश्ते को और मजबूत करेगा। प्रेम संबंध में भी नजदीकी और गहराई बढ़ेगी। हेल्थ- खांसी और जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2 कन्या - पॉजिटिव- अचानक किसी करीबी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी और सकारात्मक बातचीत होगी। जमीन से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज उसका उचित समाधान मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक आयोजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- खर्च बढ़ने के कारण बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। अपनी इच्छा जल्दी पूरी करने के लिए गलत तरीका अपनाना परेशानी में डाल सकता है। रिश्तों की कीमत और महत्व को समझना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस में नई योजना लागू करने के लिए समय अच्छा है। नए कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। युवाओं को करियर में गलत लक्ष्य चुनने से बचना होगा। अपनी कारोबारी योजनाएं और गतिविधियां नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सामने जाहिर न करें। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रहेगी, लेकिन घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। हेल्थ- तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा कुछ कम महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 तुला - पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत अनुकूल होंगी। किसी संपर्क के जरिए महत्वपूर्ण खबर मिलेगी, जो भविष्य में बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने की संभावना है। नेगेटिव- अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली गोपनीय रखें। कोई महत्वपूर्ण बात लीक होने से नुकसान हो सकता है। आसपास की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान दें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। करियर- कारोबार में अनुभवी लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा। अपनी मेहनत और प्रयासों के मनचाहे परिणाम भी मिलेंगे। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी होगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहेतर संबंध मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी। समय का सही उपयोग करने पर कोई खास काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए आंख बंद करके भरोसा न करें। जल्दबाजी के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लें। अतिरिक्त काम के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। करियर- कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। विपरीत परिस्थिति में समझदारी से समाधान निकाल पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के बीच विशेष प्रभाव बनेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी। युवाओं को डेटिंग के मौके मिल सकते हैं। हेल्थ- अतिरिक्त काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 धनु - पॉजिटिव- महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता देकर योजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे तो निश्चित रूप से बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। नेगेटिव- सरकारी नियमों का पालन करना जरूरी होगा, इससे परेशानी से बचेंगे। अपनी सफलता का ज्यादा प्रदर्शन न करें। काम समय पर पूरा करने के लिए मानसिक रूप से शांत रहना जरूरी होगा। करियर- कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी। दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय खुद व्यवस्था संभालना बेहतर होगा। किसी फैसले में असमंजस हो तो करीबी व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के संबंध अधिकारियों से बिगड़ सकते हैं। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर में बिताया समय यादगार रहेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और ऊर्जा भी बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7 मकर - पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में शांत और सहज रहने से पिछले कुछ समय से अटके काम आसानी से सुलझ सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- व्यवस्थित और अनुशासित दिनचर्या जरूरी होगी। लापरवाही के कारण दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी या रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान भी मिल जाएगा। किसी विवाद में पड़ने से बचें। करियर- बिजनेस में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा रहेगी। कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र या नकारात्मक योजना बना सकते हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। नौकरी में भी ऑफिस का माहौल कुछ ऐसा ही रह सकता है। सहकर्मियों के साथ गैरजरूरी बहस से बचें। लव- घर की सुख-शांति बनाए रखने की आपकी कोशिश सफल होगी। बच्चे भी अपनी दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखेंगे। हेल्थ- कफ, खांसी और गले में इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 कुंभ - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। लोगों की परवाह किए बिना अपनी पसंद के कामों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। मुश्किल परिस्थितियों में भी समझदारी से समाधान निकाल लेंगे। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। नेगेटिव- पिछली नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। किसी योजना को लागू करने से पहले उस पर दोबारा विचार करना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। करियर- बिजनेस से जुड़ी कोई विभागीय जांच चल रही है तो ज्यादा सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आज नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। फाइनेंस से जुड़े काम करने वालों से पेपरवर्क में गलती हो सकती है। लव- घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से मनमुटाव हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। हेल्थ- ज्यादा काम और थकान के कारण मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 मीन - पॉजिटिव- अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने से उपयोगी सीख मिलेगी और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का उचित समाधान भी मिल सकता है। नेगेटिव- लोगों से मिलते समय व्यवहार संयमित रखें। किसी विवाद में पड़ने से बचें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने में समय लगाने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। करियर- कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था संभालने में कुछ परेशानी आएगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। बॉस और अधिकारियों से संबंध अच्छे और दोस्ताना बनाए रखें। जरूरत से ज्यादा टोका-टाकी करने से स्टाफ परेशान हो सकता है। लव- प्रेम संबंध को शादी में बदलने की योजना में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन परिवार को मनाने में सफलता मिल सकती है। हेल्थ- गलत खानपान के कारण पेट खराब हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User