मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास:13 साल का करियर रह, 64 मैच में 229 विकेट लिए, अब वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। 13 साल पहले इसी तारीख को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 64 टेस्ट में 229 लिए। हालांकि, शमी वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। शमी ने लिखा, आज भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था- देश के लिए कुछ कर दिखाना। हर विकेट, संघर्ष, चोट और वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया। 6 बार एक पारी में 5 विकेट लिए शमी ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। वे 6 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट रहा। वर्ल्ड कप के बाद चोट ने रोकी रफ्तार
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)