अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:देवरिया में छठियार कार्यक्रम से लौट रहे थे, ड्राइवर की तलाश
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विट्टू प्रसाद (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विट्टू प्रसाद तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर अवस्थी गांव के रहने वाले थे। वे सुभाष प्रसाद के बेटे थे। मंगलवार को अपनी साली की बेटी के छठियार कार्यक्रम में शामिल होने जटहांसी गांव आए थे। रात करीब 10 बजे वे बाइक से बरियारपुर से जटहांसी जा रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर थाने के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव हादसे के बाद लोगों के शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)