KGMU में एक मिनट में होगा टीबी का एक्स-रे:AI मशीन से बेड पर ही जांच, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत
लखनऊ में टीबी की जांच अब तेज और आसान होगी। मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए जांच केंद्र तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। KGMU के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में AI तकनीक से लैस हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन लगाई गई है। उत्तर प्रदेश राज्य टीबी सेल की ओर से उपलब्ध कराई गई इस मशीन से महज एक मिनट में एक्स-रे की तस्वीर मिल जाएगी। मशीन में लगी AI तकनीक एक्स-रे की तस्वीर का विश्लेषण कर फेफड़ों में टीबी से जुड़े संभावित लक्षणों की पहचान करने में मदद करेगी। इससे बीमारी की शुरुआती पहचान और समय पर इलाज शुरू करने में सहूलियत मिलेगी। बेड पर ही हो सकेगा एक्स-रे रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि विभाग में पहले से आधुनिक डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद नई पोर्टेबल मशीन से जांच की प्रक्रिया तेज होगी। इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इससे गंभीर और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों का बेड पर ही एक्स-रे किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक्स-रे की तस्वीर मरीज या उनके परिजनों के साथ सीधे व्हाट्सएप पर भी साझा की जा सकती है। विभाग में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे में मशीन से जांच की व्यवस्था बेहतर होगी और मरीजों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। मरीजों को मिलेगा फायदा KGMU की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि AI तकनीक से लैस पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की स्थापना टीबी की जल्द पहचान और बेहतर जांच की दिशा में बड़ा कदम है। इससे मरीजों को कम समय में जांच की सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)