लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हमीरपुर में साथी गंभीर हालत में कानपुर रेफर, विकास भवन के पास हादसा
हमीरपु में कानपुर-सागर हाईवे-34 पर विकास भवन से करीब 100 मीटर आगे सुमेरपुर रोड पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मृतक की पहचान हाथ पर लिखे नाम के आधार पर दिलीप (28) पुत्र रामेश्वर निवासी पंचखुरा गांव, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान सुनील पुत्र अयोध्या के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार और क्राइम इंस्पेक्टर रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)