बेटे के साथ खाकी दास बाबा मंदिर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री:गोंडा के मनकापुर में कीर्तिवर्धन सिंह ने पूजा-अर्चना की, संतों से लिया आशीर्वाद

Nov 10, 2026 - 22:33
0
बेटे के साथ खाकी दास बाबा मंदिर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री:गोंडा के मनकापुर में कीर्तिवर्धन सिंह ने पूजा-अर्चना की, संतों से लिया आशीर्वाद
गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सांसद और विदेश राज्यमंत्री-पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे मनकापुर स्थित खाकी दास बाबा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्तिक मास के उपलक्ष्य में आयोजित अन्नकूट प्रसाद वितरण और भंडारे के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे कुंवर जयवर्धन सिंह भी उपस्थित रहे। ​ मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद कीर्ति वर्धन सिंह ने बेटे कुंवर जयवर्धन सिंह के साथ मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही क्षेत्र-देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की है। ​पुत्र के जन्मदिन पर लिया संतों और देवस्थान का आशीर्वाद धार्मिक अनुष्ठान के लिहाज से यह अवसर पारिवारिक रूप से भी विशेष रहा, क्योंकि आज केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह का जन्मदिन भी था। इस पावन अवसर पर पिता-पुत्र ने मंदिर में संतों और महंतों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने अन्नकूट महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के उपरांत विदेश राज्य मंत्री मंदिर परिसर में मौजूद क्षेत्रवासियों, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की। कहा- यहां से सभी को आशीर्वाद मिलता है ​विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि मनकापुर की यह तपोभूमि सदैव से आध्यात्मिक ऊर्जा और जन-आस्था का केंद्र रही है। खाकी दास बाबा के दरबार में आकर मन को असीम शांति मिलती है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को दीपावली और अन्नकूट पर्व की बधाई देते हुए समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विदेश राज्य मंत्री उनके परिजनों के दौरे को लेकर के सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक इंतजाम भी किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User