मिर्जापुर में दुकानदार का बेटा लापता,30 लाख की फिरौती मांगी:पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए 4 टीमें बनाईं

Nov 10, 2026 - 23:23
0
मिर्जापुर में दुकानदार का बेटा लापता,30 लाख की फिरौती मांगी:पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए 4 टीमें बनाईं
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में चाय-पान की दुकान चलाने वाले दुकानदार का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शिकायत के अनुसार, बच्चे को ले जाने वाले युवक ने उसकी रिहाई के बदले 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बच्चे की बरामदगी के लिए एसपी सिटी, एसपी ऑपरेशन और क्राइम ब्रांच समेत कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घुमाने के बहाने बाइक से ले गया युवक पुलिस के अनुसार, सिमरी गांव निवासी केशव बिंद उर्फ रामदास का बेटा प्रिंस मां शक्ति इंटर कॉलेज, बिहसड़ा के पास सड़क किनारे स्थित चाय-पान की दुकान पर रहता था। आरोप है कि 9 नवंबर को शाम करीब 4 बजे उसका पूर्व परिचित कामापुर निवासी पिंटू हरिजन उसे मोटरसाइकिल से घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों को उसके अपहरण की आशंका हुई। परिजनों का आरोप है कि पिंटू हरिजन नाम के व्यक्ति ने बच्चे को छोड़ने के बदले 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। चार पुलिस टीमें तलाश में जुटीं मामले में 10 नवंबर को दोपहर 3 बजे विंध्याचल थाने में शिकायत दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार टीमें गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User