अज्ञात वाहन की टक्कर से बुग्गी सवार महिला की मौत:बिजनौर में एक महिला घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 27, 2026 - 12:56
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुग्गी सवार महिला की मौत:बिजनौर में एक महिला घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
बिजनौर में गंज-फतेहपुर मार्ग पर चंदनपुरा के पास एक अज्ञात वाहन ने बुग्गी में टक्कर मार दी। इस हादसे में बुग्गी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव गाबड़ी बुजुर्ग की सोनम (45) पत्नी ऋषिवाल और दयावती पत्नी बल्लू सिंह जंगल से चारा लेकर बुग्गी से घर लौट रही थीं। चंदनपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बुग्गी को टक्कर मारी। इलाज के लिए ले जाते समय सोनम की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User