शाहजहांपुर में पिकअप ने 8 साल के बच्चे को रौंदा:10 मीटर तक घिसटा, मौके पर मौत, CCTV में कैद घटना

Oct 27, 2026 - 12:56
0
शाहजहांपुर में पिकअप ने 8 साल के बच्चे को रौंदा:10 मीटर तक घिसटा, मौके पर मौत, CCTV में कैद घटना
शाहजहांपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने 8 साल के बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद करीब दस मीटर तक बच्चा घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है। हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आर्यन कक्षा 2 में पढ़ता था। मंगलवार सुबह वह पिता की दुकान पर गया था। सामने उसकी दूसरी दुकान थी जहां से वह हथोड़ी लेने जा रहा था। रोड पार करते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां को दिलासा दिया जा रहा है कि आर्यन को चेकअप कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मिर्जापुर थाना क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले सोनू शर्मा की टायर पंचर की दो दुकाने हैं। दोनो दुकाने रोड के आसपास है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सोनू की आठ साल का बेटा दुकान खोलने गया था। उसने दुकान का शटर उठाया था। तभी उसको हथौड़ी की जरूरत हूई तो तो वह रोड पार कर दूसरी दुकान पर जाने के लिए रोड पार कर रहा था। उसने दूर से पिकअप गाड़ी आते देखी तो वह पहले कुछ सैकेंड के लिए रूक गया लेकिन उसको पिकअप गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा नही हो पाया और वह भागकर रोड पार करने लगा। बच्चा टकराया और दूर तक घिसटता चला गया तभी पिकअप ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा टकराया और दूर तक घिसटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। घटना के समय बच्चे की दादी निर्मला दूकान के पास थीं। ये हादसा उनकी आंखो के सामने हुआ।उन्होने बताया कि बच्चा रोड पार कर रहा था। उसको पिकअप का अंदाजा नही हो पाया और वह रोड पार कर रहा था। तभी उसको टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि आर्यन कक्षा 2 का छात्र था। उसकी एक बड़ा भाई लविश और मां सुमन हैं। पिता सोनू शर्मा सुबह में घर में पूजा कर रहे थे। पूजा करने के बाद पिता दुकान पर जाते हैं । पिता के जाने से पहले उनका बेटा आर्यन दुकान खोलने गया था। चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया हादशे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादशे की सूचना पर मां बार बार बेहोश हो रही है। उनको दिलासा दिया गया है कि बच्चो को चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User