बदायूं में पशु व्यापारी का शव फंदे पर मिला:पार्टनर पर हत्या का आरोप, घर से बुलाकर ले जाने की बात सामने आई

Oct 27, 2026 - 13:12
0
बदायूं में पशु व्यापारी का शव फंदे पर मिला:पार्टनर पर हत्या का आरोप, घर से बुलाकर ले जाने की बात सामने आई
बदायूं में पशु व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दातागंज से करीब एक किलोमीटर दूर धान मिल के पास फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि व्यापारी को उसका पार्टनर घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। घटना के वक्त व्यापारी के पास 1.95 लाख रुपये नकद, मोबाइल और साइकिल थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहां वार्ड 19 निवासी सूर्यांश उर्फ छोटे (26) पुत्र राजेंद्र गिरी पशुओं का व्यापार करता था। परिजनों के मुताबिक, सूर्यांश का कारोबार कलौरा गांव निवासी वीरेश के साथ पार्टनरशिप में चलता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम वीरेश दो अज्ञात लोगों के साथ सूर्यांश को घर के पास से बुलाकर ले गया था। उस समय सूर्यांश के पास 1 लाख 95 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल और एक साइकिल थी। इसके बाद रात में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि सूर्यांश का शव दातागंज से करीब एक किलोमीटर आगे धान मिल के पास फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User