लखीमपुर में जंगली जानवर के हमले से महिला घायल:गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, वन विभाग को तेंदुए के पैरों के मिले निशान

Oct 27, 2026 - 12:40
0
लखीमपुर में जंगली जानवर के हमले से महिला घायल:गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, वन विभाग को तेंदुए के पैरों के मिले निशान
लखीमपुर में मैलानी के नारंग खुड्डी गांव में मंगलवार सुबह करीब तीन बजे एक जंगली जानवर घर में घुस गया। उसने घर में मौजूद महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम को घर के आसपास तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। इससे इलाके में तेंदुए के होने की आशंका है। घर के अंदर जंगली जानवर के हमले से गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीण डरे हुए हैं और अपने घरों व आसपास के इलाकों में सतर्कता बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User