अलीगढ़ में दीपावली की धूम, अपनों के साथ खुशियां बांटीं:क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर पहुंचीं यूट्यूबर नीतू बिष्ट, उल्लास के साथ हर तरफ मनाया त्योहार
अलीगढ़ में दीपावली का त्योहार जबरदस्त उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर रोशनी से जगमगाता रहा और लोगों ने आतिशबाजी के बीच खुशियां साझा कीं। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपने घरों में परिवार, रिश्तेदारों, नातेदारों और परिचितों के साथ दीपावली मनाई। देखिए, अलीगढ़ से तस्वीरों में दीपावली... जिले के तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोगों के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिवार के बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। अधिकारियों ने अपने घरों में परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की और दीपावली का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने और खुशियां साझा करने का सिलसिला चलता रहा। रिंकू के घर पहुंचीं यूट्यूबर नीतू बिष्ट इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह के घर भी दीपावली की रौनक देखने को मिली। रिंकू सिंह के घर में शादी की तैयारियों के बीच त्योहार की खुशियां दोगुनी नजर आईं। हालांकि, उन्हें जल्द ही दुबई जाना है, लेकिन दीपावली के मौके पर वह घर पर ही रहे और परिवार के साथ त्योहार मनाया। घर में जश्न और उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर यूट्यूबर नीतू बिष्ट भी रिंकू सिंह के घर पहुंचीं। उन्होंने रिंकू और उनके परिवार को दीपावली की बधाई दी। उनकी मौजूदगी ने परिवार के बीच त्योहार के उत्साह को और बढ़ा दिया। घर में हंसी-खुशी और जश्न के बीच दीपावली का त्योहार मनाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)