फतेहपुर में पासी जनजागृति संघ की बैठक:महिला शिक्षा और नशामुक्ति पर बल, छात्रों को दिए परीक्षा के सुझाव

Nov 10, 2026 - 20:54
0
फतेहपुर में पासी जनजागृति संघ की बैठक:महिला शिक्षा और नशामुक्ति पर बल, छात्रों को दिए परीक्षा के सुझाव
फतेहपुर में मलवां विकासखंड के ममरेजपुर गांव में रविवार को पासी जनजागृति संघ की बैठक राजेंद्र कुमार कैथल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान राम विशाल ने की। इसमें बच्चों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और महिलाओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन राजेंद्र कुमार कैथल ने किया। बैठक में बुलंदशहर के इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामनरेश, विद्या चरण, बदलू प्रसाद सहित प्रतियोगी छात्र आशीष कुमार, पुनीत कुमार, नितिन कुमार, शुभम, सुनीत, दीपक और कुलदीप ने शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचार साझा किए। रामनरेश ने समाज में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित महिलाएं परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्या चरण ने समाज में व्याप्त कुरीतियों से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। प्रतियोगी छात्रों ने विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन से जुड़े सुझाव दिए। राजेंद्र कुमार कैथल ने बच्चों को नशे से दूर रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान राम विशाल ने वक्ताओं के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा, सामाजिक एकता और नशामुक्ति समाज की प्रगति का आधार हैं। बैठक के समापन पर उपस्थित बच्चों को एक-एक पैकेट बिस्किट वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User