अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा का संतों ने किया विरोध:स्वामी राजकुमार दास बोले-अयोध्या आने से पहले सनातन समाज से सार्वजनिक रूप से करें क्षमा याचना

Nov 10, 2026 - 21:26
0
अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा का संतों ने किया विरोध:स्वामी राजकुमार दास बोले-अयोध्या आने से पहले सनातन समाज से सार्वजनिक रूप से करें क्षमा याचना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन को लेकर संत समाज की नाराजगी सामने आई है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की धर्मार्थ समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि अखिलेश यादव का व्यक्तिगत रूप से कोई विरोध नहीं है, लेकिन उनके स्वर्गीय पिता मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं से सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई थीं। ऐसे में अखिलेश यादव को अयोध्या आने से पहले उन घटनाओं के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। जिन कारसेवकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया उन परिवारों के बीच जाकर क्षमा याचना करनी चाहिए उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन में जिन कारसेवकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया, जिन परिवारों ने अपने बेटे खोए, उन परिवारों के बीच जाकर अखिलेश यादव को क्षमा याचना करनी चाहिए। उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलकर कहना चाहिए कि उनसे जो भूल हुई, उसके लिए वे क्षमा चाहते हैं। इसके साथ ही सनातन समाज के समक्ष सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगकर अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित करनी चाहिए। अतीत की घटनाओं को नजरअंदाज करके सीधे अयोध्या आने की बात स्वीकार्य नहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रायश्चित के बाद अखिलेश यादव सरयू नदी में स्नान करें और हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित अन्य प्रमुख मंदिरों तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करें। संत समाज को उनके दर्शन करने या अयोध्या आने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अतीत की घटनाओं को नजरअंदाज करके सीधे अयोध्या आने की बात स्वीकार्य नहीं है। संत अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन संबंधी बयान से सहमत नहीं संत समाज की प्रतिक्रिया का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या के अधिकांश पूज्य संत-महात्मा और धर्माचार्य इस समय अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन संबंधी बयान से सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी है। संतों की स्पष्ट राय है कि अखिलेश यादव पहले सनातन समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें और रामजन्मभूमि आंदोलन में शहीद हुए कारसेवकों के परिवारों से मिलकर हृदय से पश्चाताप व्यक्त करें। विरोध के स्वरूप पर उन्होंने स्पष्ट किया कि संत समाज किसी राजनीतिक दल की तरह सड़क पर प्रदर्शन करने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, संवैधानिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर हर स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक अखिलेश यादव सनातन समाज और शहीद कारसेवकों के परिवारों से क्षमा याचना नहीं करते, तब तक यह विरोध जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User