पति ने मांगा सिमकार्ड पत्नी ले लगाई फांसी:जेठ ने कहा- जूड़े में छिपाकर रखती थी मोबाइल, पीटने का आरोप

Nov 08, 2026 - 12:33
0
पति ने मांगा सिमकार्ड पत्नी ले लगाई फांसी:जेठ ने कहा- जूड़े में छिपाकर रखती थी मोबाइल, पीटने का आरोप
रामपुर में मोबाइल का सिमकार्ड मांगने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी ने गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति पर मारपीट करने और बेटी की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, जेठ का दावा है कि सलोनी ने खुदकुशी की है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार शाम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई। मृतका के पति अर्जुन सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुरानी सिम मांगने पर हुआ विवाद मृतका की मां संतोष देवी ने बताया कि सलोनी अपने पति से पहले इस्तेमाल की जा रही मोबाइल सिम मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मां का आरोप है कि विवाद के दौरान बेटी के साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने आशंका जताई कि बेटी ने खुद फांसी लगाई या उसके साथ कुछ और हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। मां के मुताबिक, सिम कार्ड को लेकर बेटी पर गलत आरोप भी लगाए गए थे। जेठ बोला- बालों के जूड़े में छिपाया था मोबाइल दूसरी तरफ मृतका के जेठ प्रलाह सिंह ने अलग दावा किया। उनका कहना है कि सलोनी ने एक मोबाइल अपने पति से छिपाकर बालों के जूड़े में रखा था। पहले भी मोबाइल पकड़े जाने की बात सामने आई थी। जेठ के मुताबिक, सच्चाई सामने आने के बाद सलोनी ने बदनामी के डर से यह कदम उठाया। उन्होंने अपने भाई अर्जुन सिंह की किसी तरह की गलती होने से इनकार किया है। 15 साल पहले हुई थी शादी संतोष देवी ने बताया कि सलोनी की शादी करीब 15 साल पहले बिजनौर जिले के फतेहपुर धारा गांव में हुई थी। पति अर्जुन सिंह (45) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। दंपती के चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा आकाश 11 साल, चंदन 9 साल, देव 7 साल और अविनाश 5 साल का है। मां की मौत के बाद चारों बच्चे सदमे में हैं। पति से पूछताछ कर रही पुलिस घटना के बाद से मृतका के माता-पिता और अन्य परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद हैं। थाना प्रभारी स्वार पंकज पंत ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User