संजय–सिंह बोले- 2 सीट वाली कांग्रेस मांग रही 150-200:अखिलेश संग बैठकर तय करें कितनी सीटें मिलनी चाहिए, ऐसी ही हठ से हारे थे हरियाणा

Oct 27, 2026 - 11:50
0
संजय–सिंह बोले- 2 सीट वाली कांग्रेस मांग रही 150-200:अखिलेश संग बैठकर तय करें कितनी सीटें मिलनी चाहिए, ऐसी ही हठ से हारे थे हरियाणा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से 150–200 सीटें मांगने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाए। कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में महज 2.5% वोट मिले थे और वह सिर्फ 2 सीटें जीत पाई थी। ऐसे में 150 से 200 सीटों की मांग तर्कसंगत नहीं लगती। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलनी चाहिए, यह पार्टी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आपस में बैठकर तय करना चाहिए। सीटों की मांग ऐसी होनी चाहिए, जो राजनीतिक प्रदर्शन के आधार पर उचित लगे। कांग्रेस की ऐसी ही हठ के चलते हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा था। …तो 111 सीटें जीतने वाली सपा को कितनी सीटें मांगनी चाहिए आप सांसद संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अगर 2 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस 200 सीटें मांग रही है, तो 111 सीटें जीतने वाली सपा कितनी सीटें मांगेगी? इस हिसाब से तो सपा 1,000 सीटों की मांग करनी चाहिए। इसके लिए विधानसभा की सीटें बढ़ाकर 1,500 से 2,000 तक करनी पड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस की हठ के चलते नहीं हो पाया था आप से गठबंधन संजय सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र किया। कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत 6 सीटों से शुरू हुई थी। आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ कई दौर की बातचीत हुई। शुरुआत में कांग्रेस ने AAP को 6 सीटें देने की बात कही। इसके बाद यह संख्या घटाकर 4 और फिर 2 कर दी गई। उन्होंने कहा कि आखिर में कांग्रेस नेताओं ने उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। आप को हरियाणा में 2% से अधिक वोट मिले। नतीजा ये निकला कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा महज 0.50% प्रतिशत के अंतर से हार गई। बोले- सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो भाजपा को फायदा होगा संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन में सहयोगी दलों के साथ उचित व्यवहार करना जरूरी है। अगर किसी पार्टी को बातचीत में सम्मान नहीं मिलता, तो गठबंधन टूटने की स्थिति बन सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार करने का नतीजा दूसरे राज्यों की तरह हो सकता है, जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे में राजनीतिक प्रदर्शन और व्यावहारिक स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि गठबंधन के दलों के बीच सहमति बन सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User