अनूपशहर में शिक्षकों के लिए कार्यशाला:शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर, निष्ठा और दीक्षा एप की जानकारी दी
बुलंदशहर में अनूपशहर के जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार को शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जीएम एजुकेशन आनंद कुमार, प्रबंधक प्रखर गर्ग, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी और विषय विशेषज्ञों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आनंद कुमार ने कहा कि शिक्षा के बदलते दौर में शिक्षकों के कौशल विकास के लिए ऐसी कार्यशालाएं आवश्यक हैं। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने तकनीक और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बाल-केंद्रित शिक्षा की तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही एनसीईआरटी और सीबीएसई के निष्ठा (NISHTHA) व दीक्षा (DIKSHA) एप के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में दोनों परिसरों के शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)