शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी:फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर सुबह 4 बजे से ही शुरू हुआ स्नान
फर्रुखाबाद में शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। पांचाल घाट पर रविवार सुबह 4 बजे से ही स्नान शुरू हो गया था। स्नानार्थियों ने गंगा पूजन कर प्रसाद बांटा।शनिवार रात से ही श्रद्धालु पांचाल घाट पहुंचने लगे थे। इटावा, मैनपुरी, हरदोई समेत कई जिलों से आए लोग स्नान के बाद अपने घरों को लौट गए। सुबह भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। बताया गया 11 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और डुबकी लगाई। शरद पूर्णिमा को लेकर शनिवार की रात सही श्रद्धालु पांचाल घाट पर पहुंचने लगे थे। रविवार की सुबह 4:00 से श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान शुरू कर दिया। इटावा, मैनपुरी, हरदोई सहित अन्य जनपदों से रात के समय आए श्रद्धालु स्नान कर अपने घरों को वापस हो गए। वही सुबह से भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगा तट पर दोनों तरफ स्नान चल रहा है। घाटों पर पहुंचकर श्रद्घालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्घालु बोतलों आदि में गंगाजल भरकर घर ले गए।
कोई कथा तो कोई कर रहा दान पांचाल घाट पर गंगा स्नान के बाद कोई श्रद्धालु सत्यनारायण की कथा कर रहा है। तो कोई श्रद्धालु वहां ब्राह्मणों को दान भी कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पुलिस प्रशासन भी मौजूद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)