प्रदूषण फैलाने पर मुजफ्फरनगर की 3 फैक्ट्रियां सील:स्लैग क्रशिंग से उड़ने वाली धूल रोकने के इंतजाम नहीं मिले, जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे
मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण फैलाने के मामले में तीन औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम उमेश कुमार मिश्रा की ओर से गठित संयुक्त समिति के निरीक्षण में इन इकाइयों में स्लैग क्रशिंग के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए उचित व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद तीनों इकाइयों के मुख्य गेट सील कर उनका संचालन बंद करा दिया गया। स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई कुंवर संतोष कुमार के मुताबिक, जांच के दौरान सुजड़ू स्थित स्टील अंपायर, मैसर्स गय्यूर और आदिल ट्रेडर्स में स्लैग क्रशिंग से अत्यधिक वायु प्रदूषण होता पाया गया। निरीक्षण में धूल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं मिले। संचालन के दस्तावेज भी नहीं दिखा सके प्रतिनिधि निरीक्षण के दौरान तीनों इकाइयों के प्रतिनिधि संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद समिति ने कार्रवाई करते हुए इकाइयों के मुख्य गेट सील कर दिए और संचालन बंद करा दिया। जनहित में की गई कार्रवाई अधिकारियों के अनुसार, जनहित और स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अब इन इकाइयों के दोबारा संचालन की अनुमति और प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों की निगरानी महत्वपूर्ण होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)