मासूम से दरिंदगी के आरोपी को फांसी देने की मांग:हमीरपुर में इकलौती बेटी की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गला कसने से मौत की पुष्टि
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही तीन साल की अनन्या की अगवा कर हत्या किए जाने की घटना से पूरा गांव गमगीन है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अपनी इकलौती बेटी का शव देखते ही मां दहाड़ें मारकर रोने लगी। मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इसके बाद कस्बे के मोक्षधाम में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम में गला कसने से मौत की पुष्टि सोमवार को राठ में दो डॉक्टरों के पैनल ने कड़ी सुरक्षा के बीच बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में गला कसने से मौत होने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए DIG राजेश एस. ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करेगी। बच्ची के पिता पुष्पेंद्र की तहरीर पर गोविंद और हीरालाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया है कि हीरालाल करीब 15 साल से अपने बहनोई गोविंद के घर रह रहा था। इकलौती बेटी को अंतिम विदाई देते समय बिलख पड़े परिजन एम्बुलेंस से अनन्या का शव गांव पहुंचते ही भीड़ जमा हो गई। जिस आंगन में बच्ची की किलकारियां गूंजती थीं, वहां मातम पसरा था। मां बार-बार आरोपियों को फांसी देने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग करती रही। इकलौती बेटी को अंतिम विदाई देते समय परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस की निगरानी में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश पुलिस मुख्य आरोपी हीरालाल की गिरफ्तारी और मुठभेड़ में उसके घायल होने के बाद अब दूसरे आरोपी गोविंद की तलाश कर रही है। बताया गया है कि गोविंद परिवार समेत फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)