कौशांबी में तालाबों-ग्राम समाज की जमीन से हटेगा कब्जा:मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, 111 तालाबों का हो रहा जीर्णोद्धार

Nov 02, 2026 - 19:57
0
कौशांबी में तालाबों-ग्राम समाज की जमीन से हटेगा कब्जा:मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, 111 तालाबों का हो रहा जीर्णोद्धार
कौशांबी में मंडलायुक्त प्रयागराज डॉ. लोकेश एम. ने सोमवार शाम 6 बजे उदयन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने तालाबों और ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। साथ ही तालाबों का जीर्णोद्धार कराने और उन पर दोबारा अतिक्रमण न होने देने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 111 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने और देव दीपावली पर कड़ा घाट में समूहों के माध्यम से दीये बनवाने के निर्देश दिए। सैम बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर जिले में चिह्नित 90 सैम (गंभीर रूप से कुपोषित) बच्चों के परिवारों का सत्यापन कराया गया है। मंडलायुक्त ने बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने, नियमित टीकाकरण कराने और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्रों और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने और संस्थागत प्रसव बढ़ाने को कहा। जल जीवन मिशन के तहत क्लोरीनयुक्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्यालयों में शौचालय क्रियाशील रखने और धान क्रय केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनता दर्शन में लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समय से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, SP सत्यनारायण प्रजापत, CDO विनोद राम त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User