लखनऊ विश्वविद्यालय का चार दिवसीय खेल महोत्सव:‘आगाज़-2026’ में करीब 150 टीमों ने हिस्सा लिया, विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र दिए गए
लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में चार दिवसीय खेल महोत्सव ‘आगाज़-2026’ का सोमवार को समापन हो गया। विश्वकर्मा सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, विभागों, संबद्ध महाविद्यालयों और छात्रावासों की करीब 150 टीमों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल और टग ऑफ वॉर सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चार दिनों तक मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खेलों से सीखें अनुशासन और सहयोग समापन समारोह में कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। कुलपति ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनसे अनुशासन, धैर्य, संघर्ष, सहयोग और नियमों के पालन की सीख मिलती है। विद्यार्थियों को खेल के मैदान में अर्जित गुणों को अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए। धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन आयोजन समिति के प्रभारी प्रो. अनुराग श्रीवास्तव और संयोजक डॉ. उग्रसेन वर्मा ने महोत्सव की सफलता को द्वितीय परिसर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि करीब 150 टीमों की भागीदारी वाला आयोजन बिना किसी विवाद के अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार जताया।समारोह में द्वितीय परिसर के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)