अरविंद केजरीवाल का बंगला जनता के लिए खुलेगा:अगले हफ्ते टिकटिंग सिस्टम शुरू होगा; भाजपा ने इसे 45 करोड़ का शीशमहल बताया था
दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले को जनता के लिए खोलेगी। PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को यह ऐलान किया। मंत्री ने कहा कि अगले हफ्ते तक लोगों के लिए विजिट बुक करने की टिकटिंग व्यवस्था शुरू की जाएगी। शुरुआत में मीडिया के लिए टूर होंगे। इसके बाद आम लोग टिकट खरीदकर आवास का अंदरूनी हिस्सा देख सकेंगे। यह बंगला केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान 2015 से 2024 तक उनका सरकारी निवास था। BJP ने इसे 45 करोड़ का शीश महल नाम दिया था। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)