बिजनौर में बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव:विवाद के बाद 3 दिन से बहन के घर रह रही थी पत्नी
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास सोमवार रात सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से लोगों में हलचल मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर बाहर से चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान मोहल्ला काजीपाड़ा के रहने वाले महताब पुत्र इकरामुद्दीन के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब नौ बजे उसका शव रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। तीन दिन पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा जानकारी के मुताबिक, महताब का पत्नी बीना से कई दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले झगड़े के बाद बीना गुड्डू कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन के घर चली गई थी। इसके बाद से वह वहीं रह रही थी। कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी के घर छोड़कर जाने से महताब परेशान था और नशा भी कर रहा था। हालांकि, उसकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि महताब के शरीर पर बाहर से चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)