कुशीनगर में 1 नवंबर से रॉकेट्री कप:युवाओं में वैज्ञानिक सोच, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना उद्देश्य

Oct 26, 2026 - 12:46
0
कुशीनगर में 1 नवंबर से रॉकेट्री कप:युवाओं में वैज्ञानिक सोच, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना उद्देश्य
कुशीनगर के तमकुहीराज में 1 से 3 नवंबर तक ‘इन स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप-2026’ का आयोजन प्रस्तावित है। देवरिया के सांसद शशांक मणि की इस परियोजना के तहत देशभर से करीब 700 युवा वैज्ञानिक और 100 वरिष्ठ वैज्ञानिक जुटेंगे। आयोजन की जानकारी होटल पथिक निवास में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। यह कार्यक्रम तमकुहीराज के जीरो बांध स्थित नारायणी मॉडल रॉकेट्री प्रक्षेपण धाम में होगा। इसका उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें रॉकेट्री एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रेसवार्ता में डॉ. विनोद कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User