औरेया का आसमान दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया:बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही, मिठाई और फूलों के दाम बढ़े

Nov 08, 2026 - 23:45
0
औरेया का आसमान दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया:बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही, मिठाई और फूलों के दाम बढ़े
औरैया जिले में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। शाम को घरों और दुकानों में दीप जलाकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और व्यापार में तरक्की की कामना की। मूर्तियों और पूजन सामग्री की दुकानों पर रही भीड़ सुभाष चौक, लेडीज मार्केट, फूलमती मंदिर रोड, तहसील चौराहा और दिबियापुर समेत जिले के कई कस्बों के बाजारों में दिनभर रौनक रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, पूजन सामग्री और सजावटी सामान खरीदे। खील, बताशे, गट्टा और लइया की भी खूब बिक्री हुई। शाम को लोगों ने घरों में दीप जलाए और रंगोली सजाई। दुकानों में भी लक्ष्मी पूजन किया गया। पूजा के बाद बच्चों और युवाओं ने अनार, चकरी, फुलझड़ी और रॉकेट जलाए। आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर और फोन पर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कई घरों में अलाय-बलाय जलाकर बाहर ले जाने की रस्म भी निभाई गई। मिठाई और फूलों के दाम बढ़ने से जेब पर पड़ा असर दीपावली पर मिठाई की दुकानों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। मिठाइयों के दाम बढ़ने से लोगों को अधिक खर्च करना पड़ा, हालांकि त्योहार के लिए खरीदारी जारी रही। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल, अनार, गेंदा और गुलाब के फूलों की मांग रही। फूलों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे। मांग बढ़ने के साथ फूलों के दाम भी बढ़ गए। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के वस्त्र और दूसरी पूजन सामग्री भी महंगे दामों पर बिकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User