कौशांबी में अनाथ बच्ची के घर SP ने मनाई दीपावली:पटाखा विस्फोट में बच्ची ने खोया था माता-पिता को, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा किया
कौशांबी में दीपावली की रात एक बच्ची के लिए उम्मीद की नई रोशनी लेकर आई। पटाखा विस्फोट में माता-पिता को खो चुकी संजना के घर SP सत्यनारायण प्रजापत पहुंचे और उसके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का भरोसा भी दिया। पत्नी और बेटी के साथ संजना के घर पहुंचे एसपी मनौरी बाजार में रहने वाली संजना ने बहुचर्चित पटाखा विस्फोट कांड में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था। कम उम्र में माता-पिता का साया उठने के बाद उसके सामने पढ़ाई और भविष्य को लेकर मुश्किलें थीं। दीपावली की रात SP सत्यनारायण प्रजापत अपनी पत्नी और बेटी के साथ संजना के घर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को उपहार दिया और प्यार से दुलारते हुए उसके साथ त्योहार मनाया। इस दौरान एसपी ने भरोसा दिलाया कि उसकी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आने देंगे और शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “बिटिया, तुम्हारे सपने कभी बुझने नहीं देंगे।” एसपी की इस पहल से संजना को मुश्किल समय में सहारे और हौसले की नई उम्मीद मिली। पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के साथ मनाया त्योहार इसके बाद SP ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन परिसर में दीप जलाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। एसपी ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और प्रकाश का त्योहार है। ऐसे मौके पर पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें अपनापन महसूस कराना जरूरी है। रोशनी से जगमगाया कौशांबी रविवार रात जिले में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। घरों और ऊंची इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। लोगों ने दीये जलाए, पूजा-अर्चना की और देर रात तक आतिशबाजी की। पूरे जिले में त्योहार की रौनक दिखाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)