रामपुर में दीपावली पर पटाखों की रिकॉर्ड बिक्री:कारोबारियों ने कहा- पिछले वर्षों से बेहतर रहा मुनाफा, प्रशासन अलर्ट

Nov 09, 2026 - 00:00
0
रामपुर में दीपावली पर पटाखों की रिकॉर्ड बिक्री:कारोबारियों ने कहा- पिछले वर्षों से बेहतर रहा मुनाफा, प्रशासन अलर्ट
रामपुर में इस बार दीपावली पर पटाखों की जमकर खरीदारी हुई। महंगाई के बावजूद बिक्री अच्छी रहने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए। रविवार रात करीब 10:30 बजे गांधी समाधि स्थित पटाखा मार्केट में दैनिक भास्कर संवाददाता ने दुकानदारों से बातचीत की। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार बिक्री उम्मीद से कहीं ज्यादा हुई और कई दुकानों पर पटाखों का स्टॉक लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया। चार जगह लगी थीं 134 दुकानें पटाखा कारोबारी यश कश्यप ने बताया कि शहर में चार स्थानों पर कुल 134 पटाखा दुकानें लगाई गई थीं। हर दुकान पर करीब चार लाख रुपये तक के पटाखों की बिक्री हुई। इस हिसाब से कुल बिक्री करीब 5.36 करोड़ रुपये बैठती है। उन्होंने कहा कि महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की और कारोबार पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर रहा। कारोबारी ने बताया कि इस बार बिक्री के साथ मुनाफा भी अच्छा हुआ है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार दो लाख रुपये के पटाखे खरीदकर लाया तो बिक्री के बाद उसे करीब दो लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है। हालांकि, यह कारोबारी का अनुमान है। कारोबारियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं को सराहा पटाखा कारोबारियों ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उनका कहना था कि बाजार में सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए गए थे। अग्निशमन यंत्र, रेत से भरी बाल्टियों और पानी की उपलब्धता को समय-समय पर चेक किया जाता रहा। अग्निशमन विभाग की टीम भी दुकानदारों को जरूरी निर्देश देती रही। दुकानदार बोले- इस बार रिकॉर्ड बिक्री हुई दुकानदार रोहित ने बताया कि इस बार कारोबार में बहुत अच्छा मुनाफा हुआ। वहीं, अमन गुप्ता ने कहा कि इस बार पटाखों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर रही। शहर से लेकर कस्बों और गली-मोहल्लों तक आतिशबाजी का दौर चला। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही और आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User