बदायूं में दिवाली पर आतिशबाजी आधी रात तक चली:शहर रोशनी से सजा, जिले में हीरों का कारोबार 4 करोड़ रुपए के पार

Nov 08, 2026 - 23:45
0
बदायूं में दिवाली पर आतिशबाजी आधी रात तक चली:शहर रोशनी से सजा, जिले में हीरों का कारोबार 4 करोड़ रुपए के पार
बदायूं में रविवार को दीपावली का पर्व धूमधड़ाके के साथ मनाया गया। घरों से लेकर बाजारों तक रोशनी और सजावट की छटा बिखरी रही। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया तो घरों में भी आकर्षक विद्युत झालरों और दीपों से सजावट की गई। शाम होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो आधी रात तक चलता रहा। बच्चों ने फुलझड़ी और चकरी चलाकर दिवाली का आनंद लिया तो युवाओं ने आसमानी आतिशबाजी से आसमान रोशन कर दिया। दीपावली को लेकर घरों में कई दिन से तैयारियां चल रही थीं। रविवार शाम शुभ मुहूर्त में लोगों ने परिवार के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया। इसके बाद घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए गए। बाजारों में भी देर रात तक रौनक बनी रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस बार दीपावली पर डायमंड कारोबार ने भी नया आंकड़ा छुआ। हीरा शुरूम के मैनेजर बलकीरत सिंह ने बताया जिले में डायमंड का कारोबार चार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। खास बात यह रही कि एक ग्राहक ने 36 लाख रुपये का डायमंड सेट भी खरीदा। महंगे आभूषणों की खरीदारी ने इस बार त्योहार पर बाजार की चमक और बढ़ा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User